डालडा मिल क्षेत्र में मिला शव, सिर पर चोट:दतिया में युवक की हत्या की आशंका; कपड़े की दुकान पर काम करता था

दतिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत डालडा मिल के पास स्थित बरादरी इलाके में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर करीब 2 बजे राहगीरों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान साईंनि मोहल्ला निवासी अरमान के रूप में हुई है। अरमान बिहारी जी मंदिर मार्ग पर स्थित एक कपड़ों की दुकान पर काम करता था। वह दिन बुधवार दोपहर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतक के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *