गोविंदा उत्सव आज से, मूर्ति की स्थापना के बाद निकलेगी रैली

भास्कर न्यूज | कवर्धा सर्व यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। इस बार समाज ने तीन दिवसीय आयोजन रखा है। पहले दिन 15 अगस्त को समाज की महिलाएं मूर्ति स्थापना करेंगी। 16 व 17 अगस्त को भी आयोजन होगा। वहीं दही लूट के लिए समाज के युवा भी शहर के श्री राधाकृष्ण बड़े मंदिर में तैयारी कर रहे हैं। सचिव प्रकाश यादव ने बताया कि तैयारियों को लेकर प्रतिदिन श्रीराधाकृष्ण बड़े मंदिर में बैठक की जा रही है। 15 अगस्त को मूर्ति स्थापना होगी। इस दिन समाज की सभी महिला-पुरुष अंबेडकर चौक स्थित सामाजिक भवन में शामिल होंगे। वहां से सरदार पटेल मैदान पहुंचेंगे। जहां मूर्ति के साथ रैली निकाली जाएगी। जिसकी स्थापना मंदिर में की जाएगी। 16 अगस्त जन्माष्टमी को महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम समापन के बाद शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। दही लूट 17 अगस्त को होगा। इस बार भी 20 फीट से अधिक ऊंचाई पर लटकी मटकी सुरक्षा कारणों से नहीं फोड़ी जाएगी। रैली दोपहर 11 बजे राधाकृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होगी। वहीं गांधी मैदान व अंबेडकर चौक में विशेष कार्यक्रम होगा। जिसके अतिथि डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहेंगे। इस बीच समाज के युवा मटकी फोड़ने तैयारी में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *