बालोद| वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप 15 अगस्त को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 15 अगस्त की सुबह 8:55 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 9 बजे स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम पहुंचेंगे। वहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सुबह 11:05 बजे सर्किट हाउस लौटेंगे।


