अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रखंड इकाई ओरमांझी के तत्वावधान में गुरुवार को ओरमांझी स्थित पार्क पैलेस में प्रधानाध्यापकों के लिए एक विशेष गोष्ठी सह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को विभागीय कार्यों, अत्यधिक रिपोर्टिंग और शैक्षणिक दायित्वों से उत्पन्न मानसिक दबाव से थोड़ी राहत प्रदान करना था। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव संतोष कुमार तिवारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कोषाध्यक्ष सहदेव कुमार ने किया। निर्णय लिया गया कि इस प्रकार के आयोजन हर माह नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके। मौके पर शिक्षकों में विमलेश कुमार मिश्रा (प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय चकला), अवधेश प्रसाद, अरविंद कुमार, जयप्रकाश कुमार, रवि किरण, मो. जमाल अंसारी, सज्जाद अंसारी, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, शिवराज नंदन सिंह, अमूल्य कुमार, देवेंद्र लाल, युधिष्ठिर महतो, राजकुमार सिंह, बृज किशोर प्रसाद यादव, दिनेश कुमार कच्छप, जीत मोहन पाल, इंद्रजीत उरांव सहित अनेक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


