सीआईएससीई क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

माउंट कार्मेल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को सीआईएससीई क्षेत्रीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 8 रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया। राज्य बैडमिंटन संघ के कार्यकारी सदस्य डॉ. संजय जैन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पहले दिन संत जेवियर डोरंडा, संत फ्रांसिस, बिशप वेस्टकॉट बॉयज नामकुम, डब्ल्यू जोन्स नगड़ी सहित कई विद्यालयों की टीमों ने प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *