अमृतसर | जानकी नवमी के उपलक्ष्य में गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में रविवार से श्री रामचरित मानस पाठ शुरू किए गए। एक महीना यानि 5 मई तक चलने वाले पाठ सुबह 6 से 9 बजे तक होंगे। गोस्वामी तुलसीदास के धर्मपाल की अध्यक्षता में शुरू किए रामचरित मानस पाठ से पहले भजन संकीर्तन किया गया। जबकि गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति के आगे पवित्र ज्योति जलाई गई। तीन घंटे चले पाठ के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पवन बधवा, गोपाल, रवि अरोड़ा, विक्की मेहरा, कपिल और सतीश समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


