गोस्सनर सिने फेस्ट आज से, अलग-अलग प्रदेशों से आई फिल्मों की होगी प्रस्तुति

रांची | गोस्सनर कॉलेज का मास कॉम विभाग, कॉलेज ऑडिटोरियम में 4 से 6 मार्च तक गोस्सनर सिने फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्ट में हर दिन अलग-अलग प्रदेशों से आई अलग-अलग भाषाओं में बनी शॉर्ट फिल्म, डाक्यूमेंट्री, फीचर फिल्मों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और जूरी मेंबर्स के रूप में डॉ. विनोद कुमार, बीजू टोप्पो, मोनिका मुंडू, मनीष एक्का, सेराल मुर्मू शामिल होंगे। पैनलिस्ट में सुरेंदर कुजूर, रवि कुमार शाहू, दीपक बाड़ा होंगे। 5 मार्च को प्रसिद्ध निर्देशक और फिल्मकार आकर्ष सिन्हा व मोहित कश्यप के साथ टॉक एवं इंटरेक्टिव सेशन आयोजित होगा। फैशन फोटोशूट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम झारखंड के रंगमंच से जुड़े विशेष निर्देशकों की देखरेख में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *