गौकशी की घटना के विरोध में पोटला के बाजार बंद:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध-प्रदर्शन

एक शादी समारोह के दौरान मवेशी को काटने और उसका अवशेष लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन विरोध में सड़कों पर उतर आए। आक्रोश के चलते कस्बे में बाजार व दुकानें बंद कर दी गईं और गांव के प्रमुख मार्गों पर लगातार विरोध प्रदर्शन किया। शादी समारोह के दौरान मवेशी को काटा गया मामला गंगापुर उपखंड क्षेत्र के पोटला गांव का है, पोटला निवासी गोवर्धन बागरिया के मकान पर आयोजित शादी समारोह के दौरान कथित रूप से मवेशी का कटान किया गया।इस घटना का वीडियो गोवर्धन के भांजे रतनलाल द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई गई आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। घटना के विरोध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन घटना के विरोध में पोटला के ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन शुरू किया।प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण,युवा और महिलाएं शामिल रहीं। प्रशासन ने की शांति की अपील स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। मौके पर गंगापुर एसडीएम, एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।अधिकारी लगातार ग्रामीणों और संगठनों के प्रतिनिधियों से समझाइश कर शांति बनाए रखने का प्रयास किया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पोटला गांव में बागरिया समुदाय के लगभग 15 से 25 परिवार निवास करते हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *