लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर के दसवीं कक्षा के छात्र गौरव सिंह रावत का योग के 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में चयन हुआ है। स्कूल गेम्स द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 15 से 18 जनवरी 2025 तक 68वें नेशनल स्कूल गेम्स इन योगा आयोजित किया जा रहा है। 17 वर्षीय आयु वर्ग के अंतर्गत लड़कों की चैंपियनशिप 2024-2025 के लिए गौरव को चुना गया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में गौरव ने जिला स्तर पर टीम आयोजन तथा कलात्मक योग में स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर कलात्मक योग में रजत पदक अर्जित किया परिणाम स्वरूप उनका चयन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए हुआ।इस विशेष उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने गौरव और उनके प्रशिक्षक संजीव ठाकुर को शुभकामनाएंं प्रदान की ।


