गौरव के पल… सम्मान पाकर गदगद हुए प्रतिभावान छात्र-छात्राएं, दिखा उत्साह

चाईबासा| दैनिक भास्कर के मेधावी छात्र सम्मान समारोह को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह रहा। बच्चों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नई ऊर्जा मिलती है। यह समारोह सुकूनदायक रहा। पेश है सम्मानित होने वाले बच्चों से बातचीत। मैं काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिली। इससे मुझे नई ऊर्जा मिली है। वैष्णवी सिंह, 12वीं, मांगीलाल रूंगटा, चाईबासा। मेरे लिए गौरव का क्षण रहा। लोगों के बीच सम्मानित होना सुखद है। ऋषि राज, शिशु मंदिर, चाईबासा। मैं काफी खुश हूं। आगे 12वीं के लिए ये सम्मान टॉनिक का कार्य करेगा। मन लगातार लक्षय तय करूंगा। दिव्यांशु, शिशु मंदिर, चाईबासा। आज का दिन जीवन भर यादगार रहेगा। दैनिक भास्कर का मेधावी छात्र सम्मान समारोह काबिले तारीफ रहा। झांसी सिंह, 12वीं, संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा। काफी अच्छा लग रहा है। जनसमूह के बीच सम्मानित होना सपने साकार होने जैसा प्रतीत हो रहा है। पूजा बेसरा, जिला स्कूल चाईबासा। सम्मान पाकर अच्छा लगा। अब अगले लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करना है। आगे और बेहतर करना है विनीत कुमार पोद्दार, 10वीं, शिशु मंदिर, नोवामुंडी। शुरुआत में ही सम्मान मिलना काफी खुशी की बात है। सुमन सोलंकी, 10वीं, शिशु मंदिर, नोवामुंडी। दैनिक भास्कर का शुक्रिया। इन्होंने अपने मंच से सम्मान देकर हमारा मान बढ़ाया है। 12वीं में फिर यहां तक पहुंचने का प्रयास रहेगा। अलीजा आसिफ, 10वीं, संत मेरी पब्लिक स्कूल, चाईबासा। गणमान्य लोगों से सम्मान पाकर काफी गदगद हूं। दैनिक भास्कर के कारण ये संभव हो पाया। इसके लिए धन्यवाद। दीपिका केडिया, 12वीं, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर। 10. मैं काफी प्रफुल्लित हूं। गिने-चुने लोगों के साथ मुझे भी सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए गर्व की बात है। श्वेता बोदरा, मधुसूदन महतो पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर। इस प्रकार कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में खासा उत्साह रहा। सभी लोगों काफी सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *