बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 280 छात्र-छात्राएं सम्मानित

भास्कर न्यूज| चाईबासा शनिवार को दैनिक भास्कर की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें सीबीएफई, आईसीएससी, जैक की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीबन 280 छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार, सिंहभूम के पूर्व सांसद गीता कोड़ा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य अनूप सुल्तानियां, रुंगटा हाई स्कूल के प्रिंसिपल शिल्पा गुप्ता, सूर्या नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर गौरी शंकर महतो, जेपी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंचल पसारी, शिवेंद्र मजूमदार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों के पहुंचने पर उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने परीक्षा में टॉपर हुए विद्यार्थियों को शुभकामना दी और कहा कि पहले पड़ाव में बेहतर किए हैं। यदि शुरुआत अच्छी होती है तो भविष्य भी बेहतर होता है। उसे बेहतर करने के लिए और मेहनत करें। आयोजन को सफल बनाने में रूंगटा स्टील, न्यू लालस्, एमआईआईटीजेईई, जयप्री यम्हा, नोवामुंडी कॉलेज नोवामुंडी, स्टीम पब्लिक स्कूल, सूर्या नर्सिंग कॉलेज, मधुसूदन, एक शिक्षा प्रेमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री बालाजी इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एलटीडी, गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग, मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का अहम योगदान रहा। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी, सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, पीजेएसएसएम नोवामुंडी, स्कॉट गर्ल्स चाईबासा, केजीबीवी सदर चाईबासा, एमएल रूंगटा प्लस टू स्कूल, सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा, प्लस टू जिला स्कूल, डीसीएम स्कूल प्लस टू, केजीबीवी चाईबासा, सेंट मेरी पब्लिक स्कूल, आरकेएचएस पुटुसिया, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, ईएमआरएस टोरसिंदरी, यूएचएस बामेबासा, स्टीम पब्लिक स्कूल, एसजेडीएवी पब्लिक चाईबासा, सेंट विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल, महिला कॉलेज चाईबासा आदि स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थी किए गए सम्मानित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *