गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिचौलियों से 200 क्विंटल धान जब्त:कलेक्टर ने खोडरी-जोगीसार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बिचौलियों से लाए गए 200 क्विंटल धान को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने की आशंका के मद्देनजर की गई। इसी बीच, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कंचनडीह में लेखराम राठौर के घर से 150 क्विंटल और ग्राम झाबर में कल्याण सिंह के घर से 50 क्विंटल धान जब्त किया। यह धान गर्मी के सीजन का था और बिचौलिये से लाकर घर में रखा गया था। उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में लगातार जांच-पड़ताल और निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धान उपार्जन केंद्र खोडरी और जोगीसार का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से धान खरीदी व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान विक्रय करने आए किसानों से भी चर्चा की और धान की गुणवत्ता, नमी तथा उपार्जित धान के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने मोटा और पतला धान अलग-अलग स्टैक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल और तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *