गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित:राजनीतिक दलों को बूथवार प्रतियां उपलब्ध, दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक, 21 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में एक बैठक सह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह आयोजन कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया को जिले में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। मतदाता सूची की ड्राफ्ट जारी, दावा-आपत्ति 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित और डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त, यह सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in और जिले की वेबसाइट gaurela-pendra-marwahi.gov.in पर भी प्रदर्शित की गई है। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। युवाओं के लिए वोटर सूची में नाम जोड़ने के विशेष शिविर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा, या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को फॉर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। एसआईआर में 2.3 लाख मतदाताओं ने भाग लिया बैठक में जानकारी दी गई कि 18 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 530 मतदाताओं में से 2 लाख 30 हजार 120 मतदाताओं ने अपने गणना पत्रक जमा करवाए हैं। यह एसआईआर के प्रथम चरण में व्यापक सहभागिता को दर्शाता है। इस चरण की सफलता उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सात अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 330 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आठ प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 920 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *