नववर्ष के पहले दिन पेंड्रा क्षेत्र के गौरेला थाना अंतर्गत बरवासन गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रभान के रूप में हुई है। चंद्रभान गांव में अकेला रहता था और खेती-किसानी का काम करता था। सुबह के समय जब ग्रामीणों और परिजनों ने चंद्रभान का शव देखा, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें, हत्या की आशंका सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फारेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और पुख्ता हो गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


