गंगरेल डैम में चार दिवसीय न्यू ईयर फेस्ट शुरू:धमतरी जिला प्रशासन ने किया आयोजन, पहले दिन उमड़ी पर्यटकों की भीड़

छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित गंगरेल डैम में नए साल के मौके पर चार दिवसीय न्यू ईयर फेस्ट का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह उत्सव 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक चलेगा। पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी। गंगरेल बांध परिसर में संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिल रहा है। उत्सव के तहत संगीत कार्यक्रम, लाइव डीजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, मनोरंजन गतिविधियां और बोनफायर जैसे आकर्षण शामिल हैं। ये गतिविधियां प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। गंगरेल बांध में संगीत और संस्कृति का रंगीन उत्सव नववर्ष के पहले ही दिन गंगरेल बांध परिसर में उत्सव का माहौल रहा। धमतरी और आसपास के जिलों से आए सैलानी हिंदी फिल्मी गीतों और छत्तीसगढ़ी लोकधुन पर झूमते नजर आए। बच्चों, युवाओं और परिवारों ने इस आयोजन का आनंद लिया। संस्कृति, पर्यटन और रोजगार को सशक्त बनाने का मंच एसडीएम पीयूष तिवारी ने बताया कि इस न्यू ईयर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसके साथ ही स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय संस्कृति को मंच प्रदान करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना भी इसका लक्ष्य है। उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार और सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का उत्साह बढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *