गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 70 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच:18 स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क सोनोग्राफी और परामर्श सेवा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के 18 स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच और परामर्श सेवाएं दी गईं। अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। जिला चिकित्सालय गौरेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा और आरोग्य श्री हॉस्पिटल मरवाही में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इन केंद्रों में 70 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने अपनी सेवाएं दीं। विशेष ध्यान उन महिलाओं पर दिया गया जिनका पूर्व प्रसव ऑपरेशन से हुआ था, जिन्हें गर्भपात का अनुभव था, या जो एनीमिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के अनुसार, अभियान की निगरानी जिला और विकासखंड स्तर पर की गई। डॉ. रोचक सक्सेना (WHO) और राज्य सलाहकार आलोक दुबे ने भी अभियान का निरीक्षण किया। निजी क्षेत्र से डॉ. वर्षारानी नरेटी ने भी अपना सहयोग दिया। 300 से अधिक हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है और उन्हें उचित परामर्श दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *