गौहरगंज दुष्कर्म आरोपी को फांसी की मांग:सीहोर में आक्रोश, शहर पूरी तरह बंद रहा

सीहोर शहर बुधवार को गौहरगंज में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध में पूरी तरह बंद रहा। सकल हिंदू समाज ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर यह बंद बुलाया था। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। बंद के कारण शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। लोग चाय, पानी और नाश्ते के लिए भी परेशान दिखे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाजारों में सक्रिय रूप से घूमते नजर आए। शहर के सभी वर्गों ने बंद को अपना समर्थन दिया। आरोपी को फांसी की सजा की मांग
सकल हिंदू समाज गौहरगंज में एक बच्ची के साथ आरोपी सलमान द्वारा की गई जघन्य दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोशित था। समाज ने आरोपी के सीधे एनकाउंटर की मांग करते हुए सीहोर बंद का आह्वान किया था। मुस्लिम समाज ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर बंद में सहयोग दिया। बड़ा बाजार में आयोजित एक सभा में आरोपी को सीधे मौत की सजा देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान सकल हिंदू समाज के वरिष्ठ सदस्यों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने और देश में पनप रही ‘जिहादी मानसिकता’ के लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नैतिक शिक्षा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रमुख सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और सकल हिंदू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम तन्मय वर्मा को सौंपा। इस विरोध जुलूस में बड़ी संख्या में बालिकाएं भी शामिल थीं। विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च में जगदीश कुशवाहा, राकेश विश्वकर्मा, परमवीर जाट, प्रभात मेवाड़ा सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *