फाजिल्का में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत:15 सवारियां घायल, कटर से बस की बॉडी काटकर निकाला ड्राइवर

पंजाब के फाजिल्का में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-समाने से टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत और 15 सवारी घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बस का ड्राइवर करीब एक घंटे तक ड्राइवर सीट के पास ही फंसा रहा। पुलिस ने कटर मंगाकर बस की बॉडी को काटकर उसे बाहर निकाला। बस को हटाने के लिए भी क्रेन का सहारा लेना पड़ा। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रक में कबाड़ भरा हुआ था। हादसे की जगह एक सिंगल रोड थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS… अब पढ़िए कैसे हुई घटना रोडवेज यूनियन नेता बोले- बस के स्टीयरिंग में फंसा था ड्राइवर
पंजाब रोडवेज यूनियन के नेता रविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस फाजिल्का आ रही थी। गांव टाहलीवाला और पूर्ण पट्टी के बीच ये हादसा हुआ है। बस के ड्राइवर को स्टीयरिंग से निकाला गया है। करीब एक घंटे तक वो वहां फंसा रहा। उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *