ग्रामीणों को अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा योजना की जगह नई बनी योजना विकसित भारत-जी रामजी के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द में योजना के संबंध में ग्रामीणों को बताया गया। यहां पर मनरेगा के तहत कच्ची नाली की निर्माण कार्य हो रहा। मजदूरों को बताया गया कि सत्ता विरोधी तत्वों द्वारा भ्रामक जानकारी दी जा रही, जिसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है। बल्कि मनरेगा योजना का ही नए संस्करण के रूप में विकसित भारत-जी रामजी योजना को देखा जाना चाहिए। यह योजना मनरेगा योजना में जो छूट गया था या स्पष्ट नहीं थीं उसे और सुदृढ़ व गारंटी के साथ योजना में जोड़ा गया है। सरपंच व भाजपा बूथ अध्यक्ष कपिलधर दीवान ने मजदूरों को बताया कि इस योजना के लागू होने से पहले जहां 100 दिन का मिलता था, उसे 125 दिन काम गारंटी के साथ मिलेगा। यह मनरेगा का एक आधुनिक व उन्नत रूप है। ग्रामीण परिवारों को 100 दिन की जगह अब 125 दिन की अकुशल रोजगार देगी। इस मौके पर धन्नू निषाद, गंगू यादव, जलेश यादव, बैसाखु, सिंगरौल, कृष्णा लोहार समेत अन्य उपस्थित रहे। जीपीएस व एआई का उपयोग जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि यह योजना ग्रामीण विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। मनरेगा में जहां 15 दिनों में भुगतान के मुकाबले इस योजना के तहत हर हफ्ते भुगतान होगा। पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर ने बताया इस नए योजना में काम की निगरानी के लिए जीपीएस मोबाइल आधारित सिस्टम और एआई का उपयोग किया जा रहा है। संजय निर्मलकर ने बताया योजना की क्रियान्वयन व निरीक्षण की जिम्मेदारी दिया गया है। इस संबंध में उपसरपंच विष्णु चंद्रवंशी ने बताया कि यह योजना ग्रामीण बुनियादी ढांचा, जल संरक्षण व आजीविका की स्थाई साधन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *