साहेब दास कुर्रे को बनाया कुकदूर मंडल का अध्यक्ष

पोलमी| भाजपा ने संगठन विस्तार व आगामी चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए नियुक्ति का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में माठपुर निवासी साहेब दास कुर्रे को भाजपा एससी मोर्चा कुकदूर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साहेब दास कुर्रे की सक्रियता व समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें कुकदूर मंडल की कमान सौंपी है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य एससी वर्ग को भाजपा की जनकल्याणकारी योजना से जोड़ना व मंडल स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *