कोटा में सुल्तानपुर के दरबीची गांव में सरकारी स्कूल की टॉयलेट की दीवार गिरने से 7 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दरबीची-भौरा रोड़ जाम कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीण स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन की सुचना पर सुल्तानपुर थाना सीआई मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। लोगों से समझाइश में जुटे है। ग्रामीण सुबह साढ़े 9 बजे से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीण,स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई करने,पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद देने सहित अन्य मांग कर रहे है। थाने में स्कूल स्टाफ के खिलाफ शिकायत दी
ग्रामीणों ने आज सुबह स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में लिखा कि घटना के वक्त स्कूल स्टाफ ने घोर लापरवाही बरती। स्टाफ छुआछूत करता है। महिला टीचर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करती है। इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस टॉयलेट की दीवार गिरी। वो टॉयलेट काफी जर्जर था। नए बने टॉयलेट का उपयोग स्कूल स्टाफ करता था। शिकायत में ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग की। ये था मामला
घटना शुक्रवार दोपहर लंच के बाद की है। 7 साल की रोहिणी लंच के बाद सहेलियों के साथ स्कूल के जर्जर टॉयलेट की तरफ गई थीं। अचानक से टॉयलेट की दीवार गिर गई। जिससे वो घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे कोटा रेफर किया गया। कोटा में निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने बालिका का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।


