ग्रामीणों ने नगर विकास मंत्री से तालाब पर कब्जा से बचाने की लगाई गुहार

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर- 20 स्थित चैताडीह तालाब पर कब्जा करने के उद्देश्य से आसामाजिक तत्व के लोग उसे ईंट और मिट्टी से भरने में जुटे हैं। यह तालाब चैताडीह और 28 नंबर भंडारीडीह के बीच स्थित है। ऐसा करने वाले लोग तालाब की जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की कोशिश में लगे ​​है। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताते हुए नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी सुरेश पासवान ने कहा कि सर्वे खतियान में दर्ज चैताडीह तालाब को भरकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे सरकार और स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने नगर विकास मंत्री को आवेदन देकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने और जीर्णोद्धार की मांग की है। आवेदन पर सुरेश पासवान, मो. शाबिर, पप्पू पासवान, अमजद अंसारी, रामचंद्र दास, मो. जमाल, मो. असलम अंसारी, नागो राम और मो. सिराज सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *