ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताईं क्षेत्र की समस्याएं

डौंडी| ब्लाक के सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के साथ मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। भीमाटोला से धोतिम, साल्हे होते हुए कोकान तक पक्की डामरीकरण सड़क निर्माण एवं पुल-पुलिया कार्य, बोरगांव से चिखली के तांदुला नदी पर एनीकट निर्माण की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनहित के विकास कार्यों को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। इस दौरान भीषमसिंह टंडन, सरपंच देवकीबाई, उपसरपंच जनकराम मरकाम, पूर्व सरपंच निर्भय गावरे, कृष्णकुमार, चंद्रभान गावड़े, बनवाली राम मंडावी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *