पीएम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट का है इंतजार

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय के टिकरा पारा में 10 अप्रैल को नवविवाहिता किरण यादव (27) की संदिग्ध मौत हुई थी। मौत कैसे हुई थी, यह 8 माह बाद भी स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। शव का पीएम करने के कुछ दिन बाद पुलिस को सौंपी गई पीएम रिपोर्ट मंे मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने का उल्लेख किया गया है। पीएम रिपोर्ट में शरीर में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं होने का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में पुलिस भी संशय की स्थिति मंे है। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत के कारण को बता पाना अभी संभव नहीं है, ऐसा उल्लेख किया था। इस वजह से फॉरेंसिक (एफएलएन टेस्ट) जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मौत के 24 घंटे के अंदर शव का पीएम हुआ था। पुलिस व परिजनों के अनुसार मौत के एक माह पहले ही किरण की शादी हुई थी। सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद के तहसीलदार, एसडीओपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल में पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों का बयान लिया था। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को टिकरा पारा निवासी रूपेंद्र यादव का विवाह आनंद नगर उसलापुर (बिलासपुर) की किरण यादव से हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *