बालोद| शासकीय आईटीआई डौंडीलोहारा में शिक्षकों व प्राचार्य के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। यह मामला अब जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। शिक्षकों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर प्राचार्य की शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक शिक्षक ने आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। शिक्षकों का कहना है कि टाइमिंग, छुट्टी, वेतन कटौती के अलावा अन्य बातों को लेकर प्राचार्य मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला शिक्षकों ने भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रबंधन पर 22 एकड़ परिसर में स्टूडेंट्स से सफाई करने का भी आरोप लगा है। वहीं प्राचार्य आरके कुर्रे ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।


