पड़कीभाट में कबड्डी प्रतियोगिता 29 को

लाटाबोड़| ग्राम पड़कीभाट में सांवरिया कबड्डी समिति ने 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कबड्डी प्रतियोगिता रखी है। विजेता टीम को 500 रुपए व शील्ड, उपविजेता को 1502 रुपए एवं शील्ड दिया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष वेदकुमार निषाद ने बताया कि 30 दिसंबर को गांव में मड़ई होगी। कबड्डी स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही। मंडई के दौरान भी बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *