बालोद| आमापारा से देसी शराब पहुंच मार्ग के बीच 24 दिसंबर को ग्राम जामगांव बी निवासी कृष्णा साहू (26) से मारपीट कर 4 हजार 500 रुपए लूट मामले में पुलिस ने रोशन दास मानिकपुरी, ताम्रध्वज बघेल और एक नाबालिग कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी जल्द होने का दावा पुलिस कर रही है। एसडीओपी देवांश राठौर, टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि युवक से 4500 लूटने के अलावा आरोपियों ने 600 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 311 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


