तेलो | झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मीटर की रीडिंग को बिजली विभाग के कर्मचारी लेने नही आने के कारण आम जनता खासे परेशानी हो रही है। इस संबंध में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा प्राइवेट लिमिटेड से करने वाले मीटर रीडिंग नहीं हो रहा है, जिस कारण आम जनता परेशान है। रीडिंग नहीं होने से सरकार द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिजली अधिकारी से बात हुई, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि वह प्राइवेट ठेकेदार की गलती है। गांव घर में किसी तरह से लोग घर चलाने पर मजबूर हैं। अगर एक मुश्त बिजली बिल आ जाएगा तो ग्रामीण कैसे भर पाएंगे।


