ग्रामीण जलापूर्ति ट्रांसफार्मर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार:बोकारो पुलिस ने गिरोह का किया खुलासा, 50 किलो तांबा का तार बरामद

बोकारो पुलिस ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगे ट्रांसफार्मर की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21-22 नवंबर 2025 की रात नवाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चपरी में हुई थी। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से तांबे के क्वॉइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए थे। इस वारदात से क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। पेक नारायणपुर से तीन आरोपियों को पकड़ा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। इसी क्रम में 17 दिसंबर 2025 को पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुंदरलाल मरांडी (23), जितेंद्र मुर्मू (22) और फूलचंद हांसदा (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 15 से 20 अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में भी फैला हुआ है पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रांसफॉर्मर का तांबे का क्वॉइल , लगभग 50 किलो वजन के तीन बंडल तांबे के तार, घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क बोकारो के साथ-साथ धनबाद, गिरिडीह और आसपास के अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *