ग्रामीण विकास मंत्री ने मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के लिए दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गुरूवार की शाम में गढ़वा पहुंची। मंत्री को गढ़वा पहुंचने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने मंत्री को शाल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। इस के बाद मंत्री का काफिला सीधा विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर पहुंचा। जहां मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूजा अर्चना किया। इस मंत्री ने कहा की राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में महा गठबंधन की सरकार में चंहुमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमेटी गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है और आम जन जन की समस्याओं को सुनने का काम रही है। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न गांवों से चलकर आए आम जनों ने अपनी समस्या मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष रखी। मंत्री ने सभी लोगों के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। मंत्री ने जिले में 15वीं वित्त और मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया। मौके पर सोगरा बेगम, आशिक अंसारी, त्रिपुरारी सिंह, मो बाबर, रवि रंजन राम, माणिक राम, ओम प्रकाश चौबे, कलाम ख़ान, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष प्रकाश, धुरकी मंडल अध्यक्ष मकबूल आलम, जमाल अंसारी, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, रमना प्रमुख करुणा सोनी, खरौंधी प्रमुख आभा रानी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *