परदेस पलायन कर कमाने गए मृत युवक संतोष पंचतत्व में विलीन

कांडी | जिस पिता के साथ खेलने पढ़ने की उमर थी उसी पिता को 12 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। देखकर सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। मौका था परदेस पलायन कर हैदराबाद मजदूरी करने गए संदिग्ध परिस्थितियों में मृत संतोष कुमार सिंह के डुमरसोता सोन नदी में अंतिम संस्कार का। रोते-बिलखते 12 वर्षीय पुत्र कुंदन ने पिता को मुखाग्नि दी। मालूम हो कि संतोष सिंह हैदराबाद स्थित सर्फ एक्सल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। जो एक रात में सड़क पर मृत पाए गए। उनकी बेटी मोही जमा दो उवि कांडी के 10वीं कक्षा में जबकि पुत्र मिडिल स्कूल की 7वीं क्लास में पढ़ता है। गृहिणी पत्नी सिंकू देवी व माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। इकलौता कमाऊ बेटा नहीं रहा। छोटा बेटा घर की खेती बारी करता है। परिजन बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ पता चलेगा। मौके पर पूर्व प्रमुख पिंकू पांडेय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी विनय कुमार मिश्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बलियारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि सहित बहुत से लोग उपस्थित थे। मझिआंव | राज्य सरकार के द्वारा विगत चार वर्षों से संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा पंचायत अंतर्गत सुकउवा दोहर के मैदान में एवं मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया। इससे पूर्व बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन करने योग्य 107 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 26 का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष आवेदन 7 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र वितरण किया गया। आज की शिविर वार्ड नंबर 1, 2, 3 एवं 4 के लाभुकों क लिए आयोजित किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लाभुकों ने विभिन्न आवेदन जमा किया।इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, विभाग के द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। गढ़वा | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त नवीन दिशा-निर्देश के अनुसार यह विशेष अभियान, जो पूर्व में 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाना था, अब केवल 21 नवंबर से 28 नवंबर तक ही आयोजित होगा। अवधि कम होने के कारण अब प्रत्येक प्रखंड में प्रतिदिन एक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त सभी बीडीओ व सीओ को आपसी समन्वय के साथ शिविरों का संपूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवश्यकता पड़ने पर योग्य एवं अनुभवी कर्मियों को अतिरिक्त सहायता के रूप में लगाने की बात कही। आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सप्ताह भर में प्रत्येक प्रखंड में कई शिविर आयोजित होंगे, ऐसे में सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने हस्तगत शिविरों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कवर करें। राज्यस्तरीय पोर्टल के माध्यम से जिले की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *