ग्रामीण से लूटपाट: दो गिरफ्तार, एक फरार

अंबिकापुर | दरिमा पुलिस ने महेशपुर के जंगल में 10 दिन पहले हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। 10 दिन पूर्व मोहनपुर निवासी बुचन राम नागेसिया महेशपुर जंगल से गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने उनसे 10 हजार नकद और मोबाइल फोन वाला थैला छीन लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई संदेह के आधार पर पुलिस ने नागेश्वर पैकराम उर्फ डोडू और खुशबू यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोपेड और 500 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *