भरतपुर| राज्य सरकार द्वारा किसानों, पशुपालकों एवं पात्र जनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर बैठे प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर में रविवार तक 29 शिविरों में 28 हजार 212 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। जिनमें 12 विभागों से संबंधित योजनाओं में पात्र जनों का चयन कर मौके पर लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा तारबंदी योजना में 2520, पाइपलाइन में 2330, फार्मपौंड योजना में 2176 आवेदन तैयार किए गए। शिविरों में फसल बीमा, समर्थन मूल्य व कृषि योजना की जानकारी दी गई, मृदा कार्ड वितरण 1083, मिनीकिट का सत्यापन 7744 तथा 1712 किसानों का बीज वितरण का सत्यापन किया जा चुका है। उद्यानिकी विभाग के द्वारा फव्वारा संयंत्र, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सोलर पम्प के 86, पॉली हाउस के 49 आवेदन तैयार कराये गए। कृषि विपणन द्वारा माइक्रो फूड प्रोसेसिंग के 111, मुख्यमंत्री कृषक सहायता के 4 एवं बस स्टैण्ड यात्राओं के लिए किसान विश्राम स्थल के 10 प्रस्ताव लिए गए। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के 472 आवेदन प्राप्त किए। नवीन गोदाम के 6 आवेदन तैयार किए गए। डेयरी द्वारा सहकारी बैंक में 21 खाते खोले गए, 15 स्वयं सहायता समूह को ऋण आवेदन, सहकारिता सदस्यता के 1193, कस्टम हायरिंग सेंटर के 8 आवेदन तैयार किए जा चुके हैं।शिविरों में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 4145 का पंजीयकरण, पशुओं को चिकित्सा 5755, पशुओं को प्रतिरोध टीकाकरण 1400, कृत्रिम गर्भाधान 177 पशुओं को लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 919 को स्वामित्व कार्डों का वितरण किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी जी रामजी योजना, जल संसाधन विभाग के द्वारा वंदे गंगा संरक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया, नहरों की मरम्मत के लिए चिन्हीकरण किया गया। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजना के 233 आवेदन तैयार करवाए गए। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के 179 पंजीकरण तथा राजस्व विभाग द्वारा भू-खसरों के विभाजन हेतु 60 आवेदन तथा फार्मर रजिस्ट्रीकरण में 172 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि शिविरों में विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता के आधार पर मौके पर दस्तावेजों को तैयार करते हुए कार्य सम्पादित किए जा रहे है।


