मनावर में पिकअप पलटी, 15 लोग घायल:दो बड़वानी रेफर; शिवाबाबा मंदिर में मन्नत पूरी कर बाग लौट रहे थे

मनावर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बालिपूर रोड पर मंगलवार रात 10 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी यात्री मनावर के समीप स्थित शिवाबाबा मंदिर में मन्नत पूरी कर बाग के समीप ग्राम रामपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। राहगीरों ने की मदद ग्रामीणों ने बताया कि बालिपूर रोड पर एक अंधे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। रात के अंधेरे में पिकअप के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने रुककर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जयस तहसील अध्यक्ष कैलाश राणा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में तीन लोगों को फ्रैक्चर सिविल अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार मुवेल ने बताया कि घटना में तीन लोगों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि शेष बारह का उपचार चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है। सेलबाई, हिराबाई, मुन्नी, भूरी, बीना, सोहन, संदीप, रंगाबाई, हुडी, मुन्नी, प्रकाश, मधुसिंग, रूकमा, रुकना पति भूरला सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में दो गंभीर घायलो माधोसिंह धूधरिया, रूकमा नाहर सिंह को बड़वानी रेफर किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *