ग्राम काकड़वारी में 74 लाख से बनेगा तालाब:मंत्री चौहान-सांसद और विधायक ने किया भूमिपूजन, कहा- इससे रोजगार मिलेगा

आलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र में स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत काकड़वारी में बुधवार शाम 5 बजे 74 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाले निस्तार तालाब का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान और जोबट विधायक सेना महेश पटेल मुख्य रूप मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवास योजना में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। सांसद अनीता चौहान ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत फलिया सड़क में नाम जोड़वाने की जानकारी दी। विधायक बोलीं- तालाब निर्माण से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा जोबट विधायक सेना पटेल ने कहा कि चुनावी वादों के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। तालाब बनने से किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा, जिससे उन्हें गुजरात जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में सरपंच तेर सिंह और ग्रामीणों ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नारायण भाई, लइक भाई, हरीश भाई, भरत भाई सहित पंच-सरपंच, कार्यकर्ता और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री भावेल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *