मंदसौर में कार ने दो बाइक सवार को कुचला:मौके पर हुई मौत, पुलिस फरार ड्राइवर के तलाश में जुटी

मंदसौर जिले में दलौदा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनगिरी गांव के 27 वर्षीय माधु पिता नाथू सिंह राजपूत और 55 वर्षीय रोडमल सूर्यवंशी के रूप में हुई है। दोनों बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे। भारी वाहनों के कारण वे सड़क के किनारे खड़े थे, तभी राजस्थान नंबर की कार (RJ09 CC9426) ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है। कल शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *