डौंडी| केंवट निषाद समाज परिक्षेत्र डौंडी 16 जनवरी को ग्राम ढोरीठेमा में परिक्षेत्र स्तरीय भक्त गुहा निषाद जयंती महोत्सव मनाएगा। जिसमें आदर्श विवाह भी कराया जाएगा। समाज के महासचिव गिरवर निषाद ने बताया कि सुबह 9 बजे महिला मानस मंडली के साथ शोभायात्रा निकलेगी। 11 बजे से भक्त गुहा निषाद राज की पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा, दोपहर 12 से रामायण मंडली कार्यक्रम होगा। इसके बाद समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा।


