ग्राम पंचायतों में सरपंचों को प्रशासक लगाने के लिए सरपंच संघ की ओर से समारोह आयोजित

भास्कर न्यूज | जयपुर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंगलवार को सरपंच संघ की ओर से समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार का आभार जताया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गरीब, किसान और पशुपालकों को मजबूती देकर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और चौधरी चरण सिंह के ग्रामोदय के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सकता है। सरकार की योजनाओं का फोकस गांवों के बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि सरपंचों के हाथों में गांवों के विकास की बागडोर होती है और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उद्धार में सरपंच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में सरपंचों के पास लोगो की सेवा का अवसर होता है और इसी सेवाभाव के साथ राजस्थान के प्रतिभाशाली और समर्पित सरपंच अपने गांवों को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। सीएम ने सरपंच के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आप लोगों को देखकर मेरा हृदय आज उसी भाव से भर उठा है, जब मैं स्वंय सरपंच था। उन्होंने कहा कि मैं गांव की मिट्टी में ही पला-बढ़ा हूं और उसी मिट्टी की सोंधी खुशबू और चुनौतियों के बीच जिया हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *