ग्राम पंचायत बाड़मेर:पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बाड़मेर गादान पंचायत के भवन का उद्घाटन

ग्राम पंचायत बाड़मेर गोदान में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन शनिवार को पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। सरकारी बजट का सही उपयोग जरूरी है। सफाई अभियान और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देना होगा। मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। अब गोवंश से खेती करने पर राज्य सरकार 30 हजार रुपए सालाना अनुदान देगी। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। तीन बीघा भूमि वाले किसान भी तारबंदी योजना का लाभ ले सकेंगे। किसानों को खाद और बीज के लिए राशि दी जा रही है। चारागाह विकास के लिए 150 बीज बैंक बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के लिए दी गई राशि का उपयोग गंभीरता से किया जाए। लापरवाही पर संबंधित कार्मिकों से राशि की वसूली की जाएगी। पिछले पांच वर्षों में बजट के दुरुपयोग की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि निलंबित या बर्खास्त किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति पौधारोपण करे और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल भी करे। इस बार 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जलग्रहण विभाग को जल स्तर बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब किसानों को 12 हजार रुपए मिल रहे हैं। इससे लघु और सीमांत किसानों को खाद-बीज के लिए बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को खाद-बीज के लिए मां के गहने गिरवी रखने पड़ते थे। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए पंचायतीराज मंत्री विशेष प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार 5 हजार गांवों को बीपीएल श्रेणी से ऊपर लाकर मुख्यधारा से जोड़ेगी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुछ गांवों में सीनियर सैकंडरी विद्यालय क्रमोन्नत किए जाएंगे। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में राजस्थान पीछे नहीं रहेगा। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाड़मेर अब प्रगतिशील जिलों में शामिल होगा। इस दौरान मंत्री दिलावर ने उंडखा व राणीगांव में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत को सरकार 1 लाख रुपए दे रही हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, कलेक्टर टीना डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, उपखंड अधिकारी वीरमाराम, सरपंच मीरो देवी, रमेशसिंह इंदा, तहसीलदार हुकमीचंद, विकास अधिकारी प्रदीप इनाणियां, उप सरपंच मोतीराम, रतनलाल बोहरा, चंपतसिंह भंवरिया, गोरधनसिंह, ललित बोथरा, मानाराम, देवीलाल कुमावत, पवन गिरी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मेघवाल ने किया। बाड़मेर. नवीन पंचायत भवन का उद‌््घाटन करते मंत्री मदन दिलावर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *