4 महीने से मजदूरों को नहीं मिला भुगतान

कमोलर। ग्राम पंचायत कमोलर, लटूरी, बपावर, खड़िया और लबानियां में नरेगा के तहत काम चल रहा है। बीते 4 महीने से मजदूरों और मेटों को मेहनताना नहीं मिला। नरेगा श्रमिकों रुपचंद, लक्ष्मण लाल, महिला श्रमिक ममता मीणा, राम-जानकी बाई ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भुगतान नहीं होने से दिक्कत हो रही है। मजदूरों ने कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। बीडीओ कुशलेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से नया पोर्टल शुरू नहीं हुआ है। नया पोर्टल आएगा, तभी भुगतान हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *