हाईस्कूल से सुबह 9 बजे रवाना होगी शोभायात्रा:पताकाओं से सजाया शहर, संतों के सानिध्य में रामनवमी पर आज निकलेगी शोभायात्रा

श्रीरामनवमी महोत्सव पर रविवार को शहर में श्रीरामनवमी महोत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 9 बजे हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी। शोभायात्रा प्रमुख किशोर भार्गव ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मार्ग को भगवा ध्वजों से सजाया है। संयोजक जगदीश खत्री ने कहा कि शोभायात्रा में कई संतों का सानिध्य मिलेगा। इनमें चौहटन मठ के मठाधीश महंत जगदीशपुरी, महंत जगरामपुरी, महंत शम्भूनाथ सैलानी, महंत प्रतापपुरी, महंत नारायणपुरी, महंत खुशालगिरी, महंत प्रवीणपुरी, महंत परमानंद, महंत सियारामदास, सुखराम, साध्वी सत्यसिद्धा और साध्वी अनुश्रीया शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा उद्यमी व समाजसेवी बालाराम गोदारा उतरलाई करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसिंह बोथिया, स्वागताध्यक्ष कमलसिंह राणीगांव, अधिशासी अभियंता पीएचडी जयरामदास मेघवाल, किशोरसिंह कानोड़, विहिप प्रांत संगठन मंत्री राजेश भाई, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी और विभाग मंत्री देरामाराम विश्नोई मौजूद रहेंगे। समिति के रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि शोभायात्रा हाई स्कूल से शुरू होकर लक्ष्मीपुरा, विश्वकर्मा सर्किल, तनसिंह सर्किल, सरदार पटेल मार्ग, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल, सुभाष चौक, द्वारकादास डोसी मकान, हमीरपुरा, प्रतापजी की प्रोल, पीपली चौक, जवाहर चौक, वीर हनुमानजी मंदिर होते हुए पुनः हाई स्कूल पर समाप्त होगी। विहिप प्रचार प्रमुख खेमीचन्द सोलंकी ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली निकाली गई। इसमें विहिप जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सऊ, जिला सह मंत्री अरुण सिंह, जिला संयोजक रमेश माकड़, मनीष शर्मा, सुखदेव बजरंगी, कमल सिंहल, पवन राजवानी, हरीश, ओमनाथ, अनूपसिंह, अशोक, दरबारसिंह, गोकुल चौधरी, देवराज सारण, रमेश सिंह, देवेंद्र, निखिल, कपिल, भेराराम सुथार, प्रशांत, सुनील, कर्णपाल सिंह कोटड़ा, पहलाद सिंह, दीक्षित और जीतसिंह सहित बजरंगी कार्यकर्ता शामिल रहे। बाड़मेर | रामनवमी महोत्सव को लेकर आजाद चौक और रामदेव नगर में संस्कार भारती बाड़मेर की ओर से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका बांटी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गोरधनसिंह सोढा जहरीला ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रसाद चन्द्र का सानिध्य रहा। नरेन्द्र कुमार विनय ने बताया कि रविवार को झांकी का प्रदर्शन भी होगा। अभियान में साहित्य परिषद के नगर अध्यक्ष अभि गोयल, कवि मेघराज , सूरजमल सोनी, भरत गोयल व जयवर्धन मौजूद रहे। शिव | शिव क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष भीमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुबह 10 बजे आदर्श विद्या मंदिर शिव से बाइक व गा​ड़ियों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामसर | विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनवमी पर होने वाली शोभायात्रा एवं कलश यात्रा, वाहन रैली कार्यक्रम में आमजन को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे। समिति अध्यक्ष केसाराम पूनिया, बजरंग दल संयोजक तनसुख गर्ग, गेनसिंह सोढ़ा, प्रयाग सिंह सोढा, रावताराम सेजू, बीजाराम सोनी, हिंदुसिंह ,मुकेश परिहार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। धोरीमन्ना | विश्व हिन्दू परिषद प्रेरित श्री रामनवमी महोत्सव समिति धोरीमन्ना की ओर से रविवार को भगवान राम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। संयोजक रुघनाथ विश्नोई ने बताया कि सुबह 8.30 बजे स्थानीय बाबा आलम मंदिर से शंखनाद के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए होली चौक पहुंचेंगी। जहां धर्म सभा का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *