ग्राम पथर्रीकला में न्योता भोजन का आयोजन किया

परपोड़ी| संकुल केंद्र पथर्रीकला में संकुल समन्वयक श्रीराम साहू द्वारा अपने स्व चाचा रामसिंह साहू की स्मृति में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव खुर्द, संकुल केंद्र पथर्रीकला (विकासखंड साजा) के समस्त बच्चों को भोज कराया गया। न्योता भोज में दाल, चावल, खीर, पूड़ी, अचार, पापड़ और सलाद परोसा गया। इस दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजना न्योता भोजन पर चर्चा कर अन्य शिक्षकों को भी इस पहल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी वेद राम लोधी, संकुल केंद्र भटगांव के सीएससी तीर्थ कुमार साहू, एसएमएस अध्यक्ष रामशरण साहू सहित संकुल के शिक्षक समेत विद्यार्थी और रसोइए उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *