मनखे-मनखे एक समान सामाजिक समरसता का मजबूत सूत्र है: भूपेश

कवर्धा| जिला के ग्राम सनकपाट और खरहटा में गुरु घासीदास जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु घासीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जैतखाम पर दर्शन-पूजन किया। बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास ने समाज में सत्य, अहिंसा और समानता का दीप जलाया। मनखे-मनखे एक समान का उनका संदेश आज भी सामाजिक समरसता का सबसे मजबूत सूत्र है। उन्होंने सतनामी समाज के योगदान को सराहा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को संवैधानिक रूप देने की महत्ता बताई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से राज्य में अपराध बढ़ा है, किसान परेशान हैं और बिजली के बिलों ने जनता को प्रभावित किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने गुरु घासीदास के सामाजिक क्रांति के योगदान और कांग्रेस के प्रयासों को याद दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्रकार, नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *