भास्कर न्यूज | कुकदूर ग्राम पंचायत कुई के बाजार चौक में हिंदू सम्मेलन 2026 का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सर्व हिंदू समाज कुई कुकदूर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। इसमें धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों को साझा किया गया। आयोजक वीरेंद्र धुर्वे ने बताया कि सम्मेलन में चित्रकूट से आए संतों ने उपस्थित जनता को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर विस्तृत उद्बोधन दिया। उन्होंने विशेष रूप से बोड़ला में 13 से 17 जनवरी तक आयोजित हिंदू संगम के प्रति जागरूक किया और सभी उपस्थित लोगों को इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वीरेंद्र धुर्वे ने कहा कि विगत 14 वर्षों से बोड़ला में हिंदू संगम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, उनकी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। पहुंचे संत-महात्मा लोगों ने संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और एकजुटता, समानता और हिंदू धर्म के संरक्षण के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम में सभी को एकजुट होकर समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामुदायिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाने प्रेरित किया गया।


