विवादित कॉम्प्लेक्स में खोल दी जेनरिक दुकान

भास्कर न्यूज | परपोड़ी नगर पंचायत परपोड़ी में संचालित धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर को जिस दुकान का आवंटन किया गया है, वह वर्षों से विवादित बताई जा रही है। आरोप है कि विवादित दुकानों में से एक दुकान को धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के लिए आवंटित कर दिया गया। यह आवंटन नियमों के विपरीत किया गया, जिससे पहले से राशि जमा कर चुके व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि नए उद्यमियों को दुकान मिल गई। योजना के अनुसार, धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के आवंटन की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति के माध्यम से होती है, जिसमें कलेक्टर अध्यक्ष, नगर आयुक्त, एसपी सहित अन्य अधिकारी सदस्य होते हैं। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के समीप नगर पंचायत द्वारा वर्षों पूर्व व्यापारियों के लिए दुकानों का निर्माण कराया गया था। इन दुकानों के लिए कई व्यापारियों से राशि भी जमा कराई गई, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक दुकानों का आवंटन नहीं किया गया। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि वे प्रशिक्षण में हैं और पूरी जानकारी लेकर सूचित करेंगे। नियमों के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *