कुकदूर| ग्राम कुई में वनांचल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर की टीम का सामना नेउर टीम से होगा। टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों और संगठनों की टीमें भाग ले रही हैं। कुकदूर टीम अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, जबकि नेउर टीम का संतुलित प्रदर्शन और अनुभव मैच को दिलचस्प बनाने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 से कुई में हुई थी। 11 जनवरी तक स्पर्धा जारी रहेगी।


