भास्कर संवाददाता। परोसा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में ग्राम बुधारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री 108 बाबा महेंद्र दास का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता विजयपाल सिंह तोमर ने संत रविदास के जीवन और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” लोकोक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थी मौजूद रहे।


