मुरैना । कस्बे में गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर देशव्यापी अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पूरे भारतवर्ष के संतों के आह्वान पर आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने का संकल्प लिया गया है। इसी दिन गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर देश की सभी तहसीलों में एक साथ प्रार्थना पत्र दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश प्रभारी ने गौ माता की महिमा एवं अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गौ भक्तों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


