मुरैना | सदर बाजार के व्यापारियों ने बाजार में स्वीकृत विकास कार्य शुरू न होने का विरोध किया था। व्यापारियों ने बाजार से ठेल हटवाने की शर्त भी निगम अधिकारियों के सामने रखी थी। आंदोलन रोकने निगम प्रशासन ने डिवाइडर तोड़कर संदेश दिया कि बाजार में काम शुरू हो गया है। ठेले भी स्टेशन रोड के पीछे शिफ्ट करा दिए गए। लेकिन अब हालात पहले जैसे हो गए हैं। सड़कों पर ठेले हैं। डिवाइडर का मलबा भी है। सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजेंद्र खेड़ा ने बताया कि अब 10 फरवरी को व्यापारी सीधे कलेक्टर लोकेश जांगिड़ से मुलाकात करेंगे। अपडेट पता करेंगे और अगर बाजार में काम शुरू होता है तो प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।


