नील वर्ल्ड स्कूल की संस्था टोडलर्स लेन ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मुरैना का मान

मुरैना। नील वर्ल्ड स्कूल की प्री-प्राइमरी शाखा टोडलर्स लेन ने एक बार फिर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है। देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक रैंकिंग संस्था एज्यूकेशन वर्ल्ड पत्रिका द्वारा टोडलर्स लेन को सम्मानित किया है। संस्था प्रतिवर्ष देशभर के सीबीएसई विद्यालयों का विभिन्न शैक्षणिक, अधोसंरचनात्मक एवं नवाचार से जुड़े मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन कर रैंकिंग जारी करती है। इस वर्ष संस्था द्वारा भारत भर की लगभग 500 शिक्षण संस्थाओं का विस्तृत आकलन किया, जिसमें नील वर्ल्ड स्कूल की टोडलर्स लेन ने बेस्ट कैंपस डिज़ाइन श्रेणी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। टोडलर्स लेन ने इस श्रेणी में भारत में पांचवां स्थान तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह 31 जनवरी को बेंगलुरु स्थित द चांसरी पवेलियन में किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डेनिस ऑगस्टिन एवं प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर संगीता चव्हाण को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *